फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, कैंप लगाकर लोगों से वसूल रहे 1500 रुपये

Mon, 18 Jul 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर निगम के 70 वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत स्वीकृत किए जाने वाले आवासों पर रोक लगा दी गई है। अब सिर्फ नगर निगम की सीमा में शामिल 32 नए गांवों में ही आवास स्वीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लोगों को लूटने वाला गिरोह सक्रिय है। मानबेला या लालडिग्गी में आवास दिलाने का भरोसा दिया जा रहा है जबकि यहां पर कोई आवास नहीं है। खासकर महिलाओं को एकत्र कर घर दिलाने की प्रक्रिया बताने के लिए फर्जी शिविर लगाए जा रहे हैं। फार्म की फीस के नाम पर 1500 रुपए वसूला जा रहा है।

विज्ञापन


फार्म भरने वालों को बताया जा रहा है कि जिनके पास जमीन है उन्हें मकान बनवाने के लिए एक माह में 2.50 लाख रुपए मिलेंगे। जमीन न होने पर मकान मिलेगा। शहरी इलाके में कई जगहों पर लोगों को मकान दिलाने के नाम पर एकत्र कर फार्म भराने का कार्य कराया जा रहा है। मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने उनसे इसकी शिकायत की है। मामला संज्ञान में है। जल्द ही कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से पैसा लेकर फार्म भराया गया है, वे नगर निगम में इसकी भी लिखित शिकायत कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में आवास स्वीकृति पर रोक

नगर निगम के 70 वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत स्वीकृत किए जाने वाले आवासों पर रोक लगा दी गई है। अब सिर्फ नगर निगम की सीमा में शामिल 32 नए गांवों में ही आवास स्वीकृत किए जाएंगे।

डूडा के प्रोजेक्ट आफिसर विकास सिंह ने बताया कि मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सेंट्रल सैंक्शनिंग एंड मानीटरिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में ही आवास स्वीकृत किए जाएंगे।  

डूडा परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। यह फर्जीवाड़ा है। लोगों को इससे सावधान रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अगर कोई इस तरह का काम कर रहा है तो उसके बारे जानकारी जरूर दें। लोगों से रुपए लेने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें