फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में कोविड 19 अस्पताल की स्टाफ नर्स समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची 197

Thu, 25 Jun 2020 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सेंट्रल एकेडमी कोविड 19 अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात बैतालपुर ब्लाक के स्टाफ नर्स सहित 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 197 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ आलोक कुमार पांडेय ने की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सलेमपुर के परान छपरा का 23 वर्षीय युवक मुजफ्फरनगर शुगर मिल में काम करता है। 11 जून को बस से सलेमपुर आया। बस में कंपनी के 31 लोग सवार थे। घर आने के बाद सांस लेने में दिक्कत हुई तो इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं सलेमपुर के अहिरौली लाल गांव निवासी 21 वर्षीय युवक  हरियाणा से 21 जून को ट्रेन से देवरिया आया। देवरिया से बस से सलेमपुर पहुंचा। यह से पैदल घर गया। इसके साथ गांव के अभिराज व आनंद आए हैं। संक्रमित के परिवार में छह लोग हैं।
विज्ञापन


देसही देवरिया का 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित सैंपलिंग करने के बाद अपने घर पर रह रहे थे। कोविड अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी सहम गए है। सभी का सैंपल जांच के लिए भेज गया। सीएमओ डॉ आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि चार लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें