फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलहटा में गोर्रा की कटान तेज, दहशत

विज्ञापन
सिलहटा गांव के समीप कटान पर पूर्व विधायक अनुग्रह नरायण सिंह के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सिलहटा में गोर्रा की कटान तेज, दहशत
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक खोखा सिंह के नेतृत्व में गांववालों ने किया प्रदर्शन
पेड़ की डालियों से कटान रोक रहा सिंचाई विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। सिलहटा गांव के नजदीक गोर्रा नदी की कटान तेज होने से ग्रामीणों में दहशत होने के साथ ही गुस्सा है। कटान रोकने को बाढ़ खंड पेड़ की डालियों और झांड़-झंखाड़ का सहारा ले रहा है। कटानस्थल पर ठोस कार्य नहीं होने को लेकर बुधवार को सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि गोर्रा नदी तटवर्ती गांव के किनारे भीषण कटान कर रही है। बांध पर दिन-प्रतिदिन खतरा बढ़ता जा रहा है। यहां कटान हुई तो कछार के 64 गांव पूरी तरह जलमग्न हो जाएंगे। उन्होंने प्रशासन पर बाढ़ से बचाव में लापरवाही करने का आरोप लगाया। कहा कि रुद्रपुर देवरिया जिले का सबसे बड़ा बाढ़ग्रस्त इलाका है। इस इलाके की नदियों पर बने तटबंधों की मरम्मत के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। सपा के शासन काल में बने बांध जर्जर होते जा रहे हैं। बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए 14 वर्षों में कोई ठोस काम नहीं हुआ है। सिंचाई विभाग के लापरवाही से दोआबा और कछार की तीन लाख आबादी का जीवन खतरे में पड़ा है। बाढ़ का संकट कोविड से भी बड़ा संकट है। लेकिन न तो शासन और न ही जनप्रतिनिधि इस बात को समझ रहे हैं। सिलहटा में बांध कटा तो समाजवादी पार्टी गांव की हजारों जनता को लेकर जिला मुख्यालय घेरेगी। इस अवसर पर त्रिपुरारी चौरसिया, हरेंद्र सिंह त्यागी, अनुराग गुप्ता, अवनीश शुक्ला, कृष्णा यादव, अनिल सिंह, शब्बीर अहमद, महंथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें