फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: मेला देखकर घर लौटते समय खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 की मौत

Wed, 12 Feb 2020 07:19 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, नेपाल/ महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वी नवलपरासी में मंगलवार की रात मेला देखकर घर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिरने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चितवन स्थित पुराना मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय प्रवक्ता डीएसपी मोहन बहादुर खांड ने बताया कि बुलिडटार के छरछरे में मेला देखने गांवपालिका के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। घर वापसी के समय रजहर के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में बुलिडटार 3 बतासा गांव निवासी नरबहादुर सुस्लिङ, यमान सिंह सुस्लिङ, पूर्ण बहादुर थापा व लिला बहादुर सारु की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली में कुल 17 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें