फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर में मिले चार युवक कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 10

Thu, 14 May 2020 04:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में चार युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ऐसे में यहां कुल संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। इसकी पुष्टी सीएमओ श्रीकांत तिवारी ने की है। बता दें कि ये सारे मुंबई से गोरखपुर आए थे। प्रशासन इनकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन


ये चारों बाथ बुजुर्ग-हरपुर, शाहपुर-बेलघाट, इटौवा-झंगहा, जिगिना-बांसगांव के रहने वाले थे। इनके गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। बेलीपार के कोरोना पॉजिटिव के साथ आए उरुवा के बाथ बुजुर्ग गांव का 40 वर्षीय शख्स पॉजिटिव होने की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा के प्रभारी डॉ जेपी त्रिपाठी द्वारा दी गई है।

उनका कहना है बाथ बुजुर्ग के एक किमी के दूरी  में पड़ने वाले गांव बाथ खुर्द हरपुर, लक्ष्मीपुर, मठभताड़ी, चीनी मिल, को कंटेनमेंट  जोन में रखा गया है। इन गांव के लोग घर से बाहर नहीं निकलेंगे। प्रशासन के माध्यम से सभी आवश्यक समान पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि आज बस्ती मंडल में 9 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें चार बस्ती, चार सिद्धार्थनगर और एक संतकबीनगर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें