फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक बनेगा फोरलेन, एनएचएआई ने शुरू किया सर्वे

Tue, 09 Feb 2021 07:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

कुशीनगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक शहर के बाहर से होकर जाने के लिए एक और फोरलेन बनाया जाएगा। जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक बनने वाले करीब 26 किलोमीटर लंबे रिंग रोड के लिए एनएचएआई ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसमें लोक निर्माण विभाग की किसी पुरानी सड़क को शामिल नहीं किया जाएगा। पूरी रिंग रोड नई बनाई जाएगी।   

विज्ञापन


कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से लोगों का आवागमन बढ़ जाएगा। ऐसे में लोगों को कालेसर-जंगल कौड़िया होते हुए कुशीनगर जाने के लिए बेहतर रास्ता मिल जाएगा। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन जंगल कौड़िया से निकलकर गोरखपुर-महराजगंज और गोरखपुर-पिपराइच मार्ग को क्रास करेगा। सर्वे का काम पूरा होने के बाद डिजाइन तैयार होगी। नोटिफिकेशन के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अर्धचंद्राकार होगी रिंग रोड
जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक बनने वाली रिंग रोड का आकार अर्धचंद्राकार होगा। कालेसर से जंगल कौड़िया तक पहले ही फोरलेन है। इसकी लंबाई लगभग 17 किलोमीटर है। अब जंगल कौड़िया से आगे फोरलेन बनने से लगभग 42 किलोमीटर लंबी रिंग रोड जगदीशपुर तक हो जाएगी।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक एनएचएआई सीएम द्विवेदी ने कहा कि जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक 26 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाने की शासन से स्वीकृति मिल गई है। एनएचएआई की ओर से सर्वे प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 दिनों में सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद भूमि अधिग्रहण और टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें