एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि यह लोग ऑटो से वारदात करने के लिए निकलते थे। वाराणसी, मऊ, रक्सौल तक जाकर इस तरह की जालसाजी कर चुके हैं।
ताजा मामला 31 अगस्त को सामने आया था। कैंट इलाके के खजनी के सराय तिवारी निवासी कविता देवी रक्षाबंधन में निकली थी। जालसाजों ने इसी तरह से उनका जेवर उतरवा लिया था। इसके पहले एम्स इलाके में लक्ष्मी देवी के साथी भी ऑटो में लूट की वारदात को इन लोगों ने ही किया था।
इसे भी पढ़ें: स्पोर्ट्स साइंस पढ़ने के लिए खोजे नहीं मिल रहे छात्र, 60 के सापेक्ष सात ने ही लिया प्रवेश
घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस टीमें लगी थी। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा की टीम को मुखबिर के जरिए आरोपियों की सूचना मिली थी। पुलिस सीसी टीवी फुटेज और मोबाइल फोन की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का पर्दाफाश किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने मंगलसूत्र के चार लाकेट, एक सोने की चेन, दो झाला, एक जोड़ी बाली, दो ऑटो, एक बाइक व एक हजार रुपया बरामद कर लिया है।
पुलिस ने राजघाट के लालडिग्गी निवासी करन, चिलुआताल के करीमनगर निवासी रोहित उर्फ चकवा, उसके भाई शनि उर्फ पकवा, देवरिया जनपद के रुद्रपुर के वार्ड नंबर छह निवासी महावीर कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है। करन पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। रोहित पर 9, उसके शनि पर आठ, जबकि महावीर पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें: महंत की हत्या या फिर स्वाभाविक मौत: वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक मठ की जमीन पर रार, जल्द सच आएगा सामने
मोबाइल व सीसी टीवी कैमरे की मदद से दबोचे गए
पुलिस आरोपियों को मोबाइल फोन व सीसी टीवी कैमरे की मदद से दबोच सकी है। दरअसल, 21 अगस्त को खजनी की कविता से जालसाजी करते समय से बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन भी चुरा लिया था। कविता तत्काल थाने पहुंची और इसकी शिकायत की। कैंट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मोबाइल लोकेशन को ट्रेस की और फिर उस लोकेशन के सीसी टीवी कैमरों को पुलिस खंगाला, जिसकी मदद से ऑटो का नंबर पुलिस को मिल गया। फिर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।