फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: तलाकशुदा पत्नी की हत्या में सफाईकर्मी समेत चार गिरफ्तार, घायल बेटियों का चल रहा इलाज

Tue, 07 Nov 2023 12:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के महेवा कटनिया बंधा निवासी नगर निगम सफाईकर्मी उमेश निषाद ने रविवार को तलाकशुदा पत्नी पूनम की हत्या कर दी और दोनों बेटियों को राड से मारकर घायल कर दिया था। वह तीनों को ठेले पर लादकर ले जा रहा था कि इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के कटनिया बंधे के पास तलाकशुदा पत्नी की हत्या में शामिल दूसरी पत्नी, साले और मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


हालांकि मुख्य आरोपी नगर निगम का सफाई कर्मचारी अभी पकड़ से दूर है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। उधर, पिता के प्रहार से गंभीर रूप से घायल बेटियों की हालत में सुधार है।

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के महेवा कटनिया बंधा निवासी नगर निगम सफाईकर्मी उमेश निषाद ने रविवार को तलाकशुदा पत्नी पूनम की हत्या कर दी और दोनों बेटियों को राड से मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


वह तीनों को ठेले पर लादकर ले जा रहा था कि इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही वह ठेला छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की मौत हो चुकी थी जबकि बेटियां गंभीर थीं। बेटियों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के युवक की रेलयात्रा में जहरखुरानी से मौत, रोजगार के लिए जा रहा था बंगलूरू

इस बीच पुलिस ने पूनम की बड़ी बेटी की तहरीर पर सफाईकर्मी उमेश निषाद, उसकी दूसरी पत्नी प्रिया, मां कल्पवती और साले शैलेष सहित आठ के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दूसरी पत्नी-साले और मां को गिरफ्तार लिया।

पूनम का अपने पति से विवाद चल रहा था। मामला परिवार न्यायालय में चला और कोर्ट ने उमेश को अपने मकान में से एक कमरा और खर्च के लिए सात हजार रुपये देने का आदेश दिया था।

उसी के तहत पूनम अपनी दोनों बेटियों के साथ कब्जा करने गई थीं। जब वह पहुंची तो मकान में ताला बंद था। दो मंजिला मकान के नीचे के हिस्से में किरायेदार तो ऊपर उमेश अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था।

इसे भी पढ़ें: बड़हलगंज में गुस्सा...लोग बोले, दरिंदे कुबेर को मिले कड़ी सजा
विज्ञापन

पूनम की बेटी किसी तरह से पहली मंजिल पर गई और किचन का शीशा तोड़ने के बाद दरवाजा खोलकर सबको अंदर किया। इस बीच उमेश को इसकी जानकारी हुई तो वह भी अपने परिवार के साथ पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: धरती फिर डोली पर इस बार खुद से नहीं...दूसरों से पता चला

बताया जा रहा है कि उन लोगों ने पूनम और उसकी दोनों बेटियों को बेरहमी से सिर पर मारने के बाद मरा समझ कर ठेले पर लादकर फेंकने ले जा रहा था। एएसपी मानुष पारीक ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भिजवा दिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें