दोनों ने एक शख्स को राधेश्याम बनाकर खड़ा किया
एएसपी मानुष पारिक की देखरेख में विवेचना आगे बढ़ी तो पता चला कि जेके लाल की रुद्रापुर में एक जमीन है। पड़ोस में ही राधेश्याम की भी जमीन है। जेके लाल ने पड़ोस की जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की और जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दे दी। जितेंद्र ने राधेश्याम से संपर्क किया तो वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद जितेंद्र ने अपने दोस्त श्याम देव से मदद मांगी और फायदा दिलाने का झांसा दिया। दोनों ने मिलकर एक शख्स को राधेश्याम बनाकर खड़ा किया और जमीन का बैनामा करा दी। एसपी ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
इसे भी पढ़ें: जालसाजी का खेल: गाजियाबाद में परिचय पत्र...गोरखनाथ मंदिर की सेल्फी भेजकर लेते थे भरोसे में
पेट्रोल पंप के लालच में जालसाज बन गया श्याम देव
एसपी सिटी के मुताबिक श्याम देव ने एक पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया था। चूंकि पूर्व छात्रनेता जितेंद्र सिंह का बलिया में पेट्रोल पंप है। इस लिहाज से श्याम देव ने पेट्रोल पंप का आवंटन हासिल करने और इसके संचालन के लिए जितेंद्र से संपर्क किया। इसी लालच में श्याम देव जेके लाल को जमीन दिलाने के प्लान में जितेंद्र की मदद के लिए राजी हो गया। जितेंद्र की मदद करने के चक्कर में श्याम देव जालसाज बन गया।