सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 और 14 नवंबर को कुशीनगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी विजयरथ लेकर जाएंगे। जनसंपर्क और जनसमर्थन के लिए सभाएं करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को सुबह पौने दस बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। स्वागत के बाद दस बजे वह समाजवादी विजयरथ पर सवार होकर रोड शो करते हुए जीरो प्वाइंट कोनी मोड़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यहां उनका स्वागत होगा और वह जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद उनका विजयरथ काफिले के साथ कुशीनगर को प्रस्थान करेगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 और 14 नवंबर को कुशीनगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी विजयरथ लेकर जाएंगे।