फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Mahotsav: इको टूरिज्म की थीम पर वन विभाग मनाएगा गोरखपुर महोत्सव, जुटेंगे दिग्गज

Thu, 14 Dec 2023 05:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव ने बताया कि साल 2022 से पहली बार गोरखपुर महोत्सव में सूबे का सबसे बड़ा ‘इको टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ, इनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज’ पर फिल्मोत्सव का आयोजन शुरू हुआ।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इको टूरिज्म की थीम पर होने जा रहे गोरखपुर महोत्सव 2024 में वन्यजीव एवं पर्यावरण की ओर भी महानगरवासियों का ध्यान खींचा जाएगा। वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जहां नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय कलाकार लोगों को जागरूक करेंगे। वही, गोरखपुर वन प्रभाग, चिड़ियाघर एवं हेरिटेज फाउंडेशन ट्रस्ट संयुक्त रूप से ‘इको टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ, इनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज’ पर आधारित फिल्मोत्सव ‘फिल्म फॉर ह्युमैनिटी’ आयोजित करेंगे।

विज्ञापन


फिल्म फॉर ह्यूमैनिटी श्रृंखला के तीन दिवसीय फिल्मोत्सव में तीन बार ग्रीन ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित फिल्म निर्माता एवं संरक्षणकर्ता माइक हरगोविंद पांडेय की फिल्में प्रमुखता से प्रदर्शित होंगी। इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर वन विभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: रहें होशियार..दिन-रात के तापमान में तीन गुना अंतर कर रहा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव ने बताया कि साल 2022 से पहली बार गोरखपुर महोत्सव में सूबे का सबसे बड़ा ‘इको टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ, इनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज’ पर फिल्मोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। इस बार भी योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र के सभागार में 11, 12 एवं 13 जनवरी को हर दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक फिल्मोत्सव व संवाद आयोजित होगा। इसके अलावा स्टॉल पर वन विभाग और बैंबू मिशन की ओर से तैयार बांस के उत्पाद एवं वन निगम के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: सोच बदलिए, सड़क पर ही खरीदारी की आदत छूटे...तब बदलेगी शहर की सूरत

वाइल्ड लाइफ व पक्षियों पर आधारित डाक टिकट का संग्रह भी खास आकर्षण होंगे। हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका एवं पर्यावरण रत्न से सम्मानित डॉ अनिता अग्रवाल ने महानगरवासियों से अपील किया है कि इस बार भी निशुल्क होने वाले इस फिल्मों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। दूसरों को भी ऐसे कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें