फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का हाल: डग्गामार बसों की मनमानी, फोरलेन बनी टू लेन

Tue, 16 May 2023 02:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

असुरन से एचएन सिंह चौराहे तक सड़क की दोनों लेन पर खड़ी होने वाली गाड़ियों के साथ ही ठेले भी जाम की वजह बनते हैं। इससे यहां विष्णु मंदिर, मसीही कलेसिया चर्च, बसारतपुर में सड़क किनारे खाने-पीने और सब्जियों के कई ठेले लगते हैं, जो जाम की एक वजह हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज रोड पर गैलेक्सी मॉल के सामने लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में असुरन चौक पर दोपहर 2:30 बजे दो कारें अगल-बलग खड़ी थीं। इससे चौराहे पर राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही थी। इसी रोड पर यहां से कुछ दूरी पर स्थित विष्णु मंदिर के पास निजी बसों में सवारी भरी जा रही थी। अभय नंदन इंटर कॉलेज मोड पर भी एक निजी बस की छत पर समान रखा जा रहा था।

विज्ञापन


ग्लैक्सी मॉल के बाहर गाड़ियों की कतार लगी हुई थी, इससे यहां जाम लग गया था। दोपहर बाद तीन बजे राधिका कॉम्पलेक्स के सामने कतार में कई चार पहिया गाड़ियां खड़ी थीं। 3:30 बजे बशारतपुर और एचएन सिंह चौक के आसपास शाॅपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी। यहां भी लोग जाम से जूझते नजर आए।

इसे भी पढ़ें: पाई-पाई जोड़ नींव रखवाई, आज गोरखपुर में मकान पर चलवा रहे हथौड़ा
विज्ञापन


असुरन-परतावल फोरलेन पर असुरन चौक से एचएन सिंह चौराहे तक लगभग दो किमी के बीच 50 से अधिक बड़े शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स हैं। इनमें हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जो अपनी चार पहिया गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, क्योंकि ज्यादातर कॉम्पलेक्स के पास चार पहिया गाड़ियों के लिए पार्किंग नहीं है। मुश्किल से इनकी पार्किंग में दो पहिया गाड़ियां खड़ी हो पाती हैं। चार पहिया गाड़ियों के सड़क पर खड़े होने से फोरलेन सड़क देखने में ऐसी लगती है मानो टू लेन हो। बेतरतीब सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
 

विज्ञापन

मेडिकल रोड पर नहीं है पार्किंग की व्यवस्था

असुरन से मेडिकल कॉलेज तक मॉडल सड़क बनी है। इस फोरलेन के बनने के बाद यहां कई शाॅपिंग कॉम्पलेक्स खुल गए हैं, लेकिन यहां नगर निगम की ओर से कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। पार्किंग नहीं होने की वजह से लोगों को अपनी गाड़ियां मजबूरी में सड़कों पर खड़ी करनी पड़ती हैं।

सड़क किनारे लगने वाले ठेले भी जाम की वजह
असुरन से एचएन सिंह चौराहे तक सड़क की दोनों लेन पर खड़ी होने वाली गाड़ियों के साथ ही ठेले भी जाम की वजह बनते हैं। इससे यहां विष्णु मंदिर, मसीही कलेसिया चर्च, बसारतपुर में सड़क किनारे खाने-पीने और सब्जियों के कई ठेले लगते हैं, जो जाम की एक वजह हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खूब भरे फर्राटा, अब भरना होगा जुर्माना

लोगों ने क्या कहा
असुरन चौक के आसपास सड़कों पर गाड़ियां बेतरतीब खड़ी होती हैं, इससे चौराहे पर हर दिन जाम लगता है। दुकानदार भी सड़क पर गाड़ियों के खड़े होने से परेशान होते हैं।- कन्हैया वैश्य।

सड़क किनारे ठेले लगने से आने-जाने में दिक्कत होती है। खासतौर पर मसीही कलेसिया चर्च के पास बने कट पर सड़क किनारे लगने वाले ठेलों से हर दिन जाम लगता है।- रविंद्र सोनकर।

विष्णु मंदिर के पास से मनमाने तरीके से निजी बस का संचालन हो रहा है, जबकि यहां दूर-दूर तक कोई स्टैंड नहीं है। जिम्मेदार भी इस मनमानी पर मौन रहते हैं।- बबलू यादव।

मेडिकल रोड पर बने ग्लैक्सी मॉल और राधिका कॉम्पलेक्स के बाहर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रहती है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।- सबलू सलमानी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें