फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विधान परिषद चुनाव की निगरानी, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर जोर

Sat, 17 Oct 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक सक्रियता की समीक्षा की। उन्होंने अपने तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन जिला अध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में शिक्षक विधान परिषद चुनाव की निगरानी, मतदाता संपर्क और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विशेष जोर रहा।
विज्ञापन


प्रदीप वर्मा ने क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में तीन सत्रों में गोरखपुर क्षेत्र की संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। समीक्षा का मुख्य केंद्र चुनावी योजनाओं की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मतदाताओं से संपर्क और संगठनात्मक समन्वय रहा। पहले सत्र में गोरखपुर क्षेत्र के सभी बारह संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। वर्मा ने चुनावी तैयारियों को केवल बैठकों तक सीमित न रखने पर जोर दिया।
उन्होंने बूथ स्तर पर उनकी वास्तविक प्रगति और मतदाताओं से निरंतर संवाद के आधार पर परखने को कहा। दूसरे सत्र में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें शिक्षक विधान परिषद चुनाव की निगरानी व्यवस्था को सुचारू बनाने पर ध्यान दिया गया। चुनाव संबंधी सूचनाओं के तकनीकी प्रबंधन तथा मतदाता संपर्क अभियान की सक्रिय समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें