वर्तमान में गोरखपुर से कुल 10 उड़ाने हो रही हैं। दिल्ली और मुंबई के लिए तीन-तीन फ्लाइट हैं, वहीं हैदराबाद, बंगलूरू, कोलकाता और प्रयागराज के लिए एक-एक फ्लाइट।
बंगलूरू की फ्लाइट बंद नहीं होगी
बंगलूरू की फ्लाइट बंद होने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पूर्व की ही तरह यह सेवा जारी रहेगी। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि यात्री रोजाना इस संबंध में पूछ रहे थे। यात्रियों की सुविधा के लिए इस संबंध में ट्वीट कर के जानकारी दी गई है।