फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: राप्ती में नहाने गए पांच युवक डूबे, चार को लोगों ने बचाया, एक लापता

Tue, 24 Aug 2021 09:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 राजघाट में नहाने गए थे युवक, चार को लोगों ने बचा लिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में राजघाट इलाके के राप्ती नदी में नहाने गए पांच दोस्त सोमवार की शाम को डूबने लगे। इस दौरान चार को लोगों ने बचा लिया गया जबकि एक युवक नदी में लापता हो गया है। उसकी तलाश में देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम लगी रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि पहले एक युवक डूबा, उसे बचाने के लिए उसके चार और दोस्त गहरे पानी में जाने से डूबने लगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नदी में डूबे युवकों में गोरखनाथ इलाके के सुमेर सागर के रहने वाले शेरू, गोलू और जटेपुर उत्तरी के रहने वाले शेरा और मनोज को बचा लिया गया। वहीं धर्मशाला बाजार के रहने वाले धीरू सोनकर (27) की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक पांचों युवक शराब के नशे में थे और फिर राजघाट के राम घाट पर नहाने के लिए चले गए थे इसी दौरान नदी का पानी बाढ़ की वजह से बड़ा होने की वजह से युवा डूबने लगे। चार युवकों को बचा लिया गया जबकि एक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें