फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रत्येक जोन को मिलीं पांच गाड़ियां, नगर आयुक्त ने दिया खास निर्देश

Wed, 17 Nov 2021 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। बताया गया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रत्येक जोन में पांच-पांच गाड़ियां दे दी गईं हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर को साफ-सुथरा बनाने के क्रम में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। बहुमंजिली इमारतों और कॉलोनियों में स्रोत पर ही कूड़े को अलग-अलग करने के लिए जागरूक करने के साथ ही मंगलवार को इसकी शुरुआत हो गई। वहीं नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


बताया गया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रत्येक जोन में पांच-पांच गाड़ियां दे दी गईं हैं। जल्द ही जेम पोर्टल के माध्यम से 25 और गाड़ियों की खरीद होगी। बैठक में उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, महाप्रबंधक जलकल एसपी श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी समेत सभी जोनल अधिकारी, अवर अभियंता एवं सफाई निरीक्षक उपस्थित थे।

ये दिए गए निर्देश
  • डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के तहत गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग निस्तारित करने के लिए नगर निगम के प्रत्येक जोन में पांच-पांच गाड़ियां दी गयी हैं। सभी जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक इन गाड़ियों के ड्राइवर का मोबाइल नंबर लेकर गाड़ियों की स्थिति का निरीक्षण करते रहेंगे।
  • सभी जोनल अधिकारी किसी भी गाड़ी खराब होने पर सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, एवं अवर अभियंता अतुल कुमार को जानकारी देंगे। उस गाड़ी के ड्राइवर को दूसरी गाड़ी दी जाएगी। ड्राइवर गाड़ी की चाबी संबंधित वाहन स्टोर पर ही रखेगा।
  • जोन-चार के जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक द्वारा कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को सुबह आठ बजे से पहले ही क्षेत्र में निकलने और दोपहर 12 बजे के बाद ही गाड़ियों को स्टोर में खड़ा कर दिए जाने की जानकारी देने पर अवर अभियंता अतुल कुमार को इस प्रकार की व्यवस्था महेवा स्टोर में भी करने का निर्देश दिया।
  • सभी जोनल अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों को गाड़ियां चार्ट के रूट के अनुसार ही चलाने का निर्देश दिया गया।
  • 25 और गाड़ियां जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदने और प्रत्येक जोन में 10-10 गाड़ियां दिए जाने का निर्णय हुआ।  
  • सभी जोनल अधिकारियों को प्रत्येक जोन के चुने हुए दो-दो आवासीय कालोनियों से गीले एवं सूखे कूड़े के निस्तारण का निरीक्षण करने के साथ संबंधी फोटोग्राफ्स एवं पेपर कटिंग स्वच्छ सर्वेक्षण के पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया।
  • सभी जोनल अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों को बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह हर जोन में एक दिन जोन के सबसे गंदे वार्ड में इमरजेंसी गैंग एवं नाला गैंग के साथ पूरे दिन सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें