फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गए पांच किशोर नदी में डूबे, दो को बचाया

Wed, 09 Nov 2022 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भौराबारी में रोहिन नदी में नहाने गए रामनगर निवासी कृष्ण जायसवाल (12), अभिषेक (14) और हिमांशु (13) डूब गए। सूचना पर घाट पर सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अभिषेक व हिमांशु को बचा लिया गया, लेकिन कृष्ण जायसवाल का पता नहीं चला। उसकी तलाश जारी है।  
विज्ञापन
नदी में लापता रोशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा पर परिवार वालों के साथ नदी में स्नान करने गए पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों की मदद से दो को बचा लिया गया, लेकिन तीन का पता नहीं चला। उनकी तलाश अब भी जारी है। एक घटना कैंपियरगंज के भौराबारी रोहिन नदी के घाट पर हुई तो वहीं दो घटनाएं बेलघाट और गोला इलाके में सरयू नदी के घाट पर हुईं।

विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, भौराबारी में रोहिन नदी में नहाने गए रामनगर निवासी कृष्ण जायसवाल (12), अभिषेक (14) और हिमांशु (13) डूब गए। सूचना पर घाट पर सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अभिषेक व हिमांशु को बचा लिया गया, लेकिन कृष्ण जायसवाल का पता नहीं चला। उसकी तलाश जारी है।  

गोला प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के बांहपुर गांव निवासी रूदल चौधरी का एकलौता बेटा 12 वर्षीय रोशन सुबह गांव के लड़कों के साथ सरयू नदी के रामामऊ घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया। मौके पर उपस्थित लोगों की सूचना पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों के मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी है। वह कक्षा 7 का छात्र है। दो बहनों से बड़ा है।
विज्ञापन


बेलघाट प्रतिनिधि के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के सेमरी घाट पर मंगलवार को सरयू नदी में स्नान करने गया 16 वर्षीय बालक डूब गया। क्षेत्र के लोनानागर गांव निवासी रामलक्षन मौर्य उर्फ रूदल का पुत्र सत्यम उर्फ जगराम माता-पिता और गांव के कुछ लड़कों के साथ सेमरी घाट पर नहाने गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। वह नौवीं का छात्र है। तीन भाई-बहनों मे सबसे छोटा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें