सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी तिराहे के पास बुधवार को बेकाबू डीसीएम गुमटी को तोड़ते हुए पेड़ से टकराई गई। हादसे में चालक सहित पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को निजी वाहन इटवा सीएचसी पर भेजवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बस्ती व एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के देवीपुर के हनुमानगढ़ी तिराहा पर बुधवार दोपहर एक अनियंत्रित डीसीएम रोड के उत्तर पंक्चर बनाने वाली की गुमटी को तोड़ते हुए पास स्थित बबूल के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी चालक राकेश (30) निवासी नौतनवां जनपद महराजगंज, गुमटी मालिक हफीज अहमद (40) निवासी बिस्कोहर, बाइक बनवाने आए मिंटू मिश्र (23) निवासी संग्रामपुर, राकेश मिश्रा (38) निवासी संग्रामपुर और रंजीत कश्यप (10) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी देवीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची भीड़ ने हादसे की सूचना त्रिलोकपुर व बिस्कोहर पुलिस को दी। चौकी प्रभारी बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ल अपने हमराह के साथ मौके पर पहुंचे गए और सभी घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा भेजवाया, जहां पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर हफीज अहमद, मिंटू मिश्र व राकेश मिश्र, का गंभीर हालत देख कैली अस्पताल बस्ती व गाड़ी चालक राकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चौकी प्रभारी बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए थे। गंभीर हालत देख सभी घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से सीएससी इटवा भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।