फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी में घराती-बराती भिड़े, चले ईंट-पत्थर, पांच घायल

Mon, 16 May 2022 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कैंपियरगंज इलाके के मुहम्मदपुर गांव में हुई घटना, नकली पिस्टल के साथ एक हिरासत में, पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से मामला शांत कराया, पुलिस कर रही जांच।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के मुहम्मदपुर गांव में घराती-बराती में मामूली बात पर रविवार शाम सात बजे जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें पांच लोगों को चोटें आईं हैं। मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस और गांव वाले एकत्र हो गए। गांव वालों की मदद से पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


वहीं, बराती पक्ष के एक युवक को पुलिस ने नकली पिस्टल के साथ हिरासत में ले लिया है। उधर, लड़की के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। इसे लेकर गांव के संभ्रात लोग देर रात तक पंचायत कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बन पाई थी।
 
जानकारी के मुताबिक, मुहम्मदपुर गांव के सुन्नत नट के बेटी की शादी रविवार को होनी थी। बरात शाम छह बजे के करीब पहुंची। घर के पास ही बरातियों के नाश्ता-पानी का इंतजाम था। लड़की पक्ष के लोग नाश्ता चला रहे थे। इसी दौरान एक युवक पर मिठाई गिर गया और इसी बात पर विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक ने नकली पिस्टल निकाल ली और फिर ईंट-पत्थर चलने लगे। किसी तरह से मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। मारपीट में शहाबुद्दीन, हैदर, हमसुद्दीन, जाकिर, अब्बास और हकमुद्दीन को चोट आई है। नकली पिस्टल के साथ पकड़ा गया गोरखनाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एसएसआई राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को नकली पिस्टल के साथ हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें