फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में बिना लाइसेंस और पंजीकरण के दौड़ती मिलीं पांच एंबुलेंस, सीज

Tue, 31 Oct 2023 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर शहर में मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए समय से अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस महज एक टैक्सी ही हैं। उस पर एंबुलेंस लिखकर बिना लाइसेंस वालों के हाथों में गाड़ियां दे दी गई हैं। इस तरह के मामले सामने आने पर एसपी ट्रैफिक ने सोमवार को अभियान चलाया तो हकीकत भी सामने आ गई।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर चौराहे पर एंबुलेंस को चेकिंग करते ट्रैफिक एसपी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर की सड़कों पर बिना लाइसेंस व पंजीकरण के दौड़ रहीं पांच एंबुलेंस को सोमवार को सीज कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने खुद ही एंबुलेंसों की जांच की और कागजात में कमी मिलने पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में ऑक्सीजन व दूसरे जरूरी उपकरण भी एंबुलेंस में नहीं मिले, लेकिन ये मामले पुलिस के दायरे में न होने की वजह से कार्रवाई के लिए कागजात को आधार बनाया गया। एसपी ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

जानकारी के मुताबिक, शहर में मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए समय से अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस महज एक टैक्सी ही हैं। उस पर एंबुलेंस लिखकर बिना लाइसेंस वालों के हाथों में गाड़ियां दे दी गई हैं। इस तरह के मामले सामने आने पर एसपी ट्रैफिक ने सोमवार को अभियान चलाया तो हकीकत भी सामने आ गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड: अनमोल को मेडिकल कॉलेज से मिली छुट्टी, हमलावरों ने मरा समझकर था छोड़ा
विज्ञापन


एंबुलेंस को रोकने के दौरान यातायात पुलिस ने खासतौर से एक बात का ध्यान भी रखा कि जिस एंबुलेंस को चेक किया जाए, उसमें मरीज न हो। जिनमें मरीज नहीं थे, ऐसी पांच एंबुलेंस में कमी मिल गई। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने बताया कि एंबुलेंस के चालक के कागज, पंजीकरण, प्रदूषण की जांच की गई तो सभी में कमी मिली है, पांच एंबुलेस को सीज किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें