फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: पहली बार 244 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे किया मतदान, पोस्टल बैलेट से डलवाया वोट

Sat, 26 Feb 2022 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रशासन ने सिर्फ 730 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर से वोट देने का विकल्प चुनने का दावा किया था। जबकि, कई बुजुर्ग मतदाताओं के परिजनों का दावा है कि उनतक फार्म 12 डी पहुंचाया ही नहीं गया। जिला निर्वाचन कार्यालय को जो रिपोर्ट दी गई, उसमें सभी चिह्नित मतदाताओं तक फार्म पहुंचाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन
घर से मतदान करती बुजुर्ग महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार जिले के 244 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिले के ऐसे 730 मतदाताओं ने घर से मतदान की इच्छा जताई है। तीन दिन के भीतर इन सभी से मतदान कराना है। सर्वाधिक वोट बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में पड़े।  

विज्ञापन


पहले दिन शुक्रवार को सुबह सात बजे इनके घरों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। कहीं पोलिंग पार्टियों की गाड़ी के पास आकर ही मतदाताओं ने मतदान किया तो कई स्थानों पर पोलिंग पार्टिर्यों ने मतपेटिका को घर के भीतर ले जाकर बुजुर्ग व दिव्यांगों से वोट डलवाया। घर बैठे वोट डालने की सुविधा मिलने की खुशी बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के चेहरे पर साफ झलकती दिखी।

निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके घर पर वोट डलवाने की व्यवस्था बनाई है। इसके लिए फार्म 12 डी का वितरण किया गया था। जिला प्रशासन के मुताबिक, सभी 80 हजार 483 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं तक यह फार्म पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इनमें से सिर्फ 730 ने ही घर से मतदान का विकल्प चुना। बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में चार पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं।  मतदान के प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियां घर-घर गई हैं और पोस्टल बैलेट के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले गए हैं।

 

विज्ञापन

बीएलओ की भूमिका पर उठे सवाल

प्रशासन ने सिर्फ 730 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर से वोट देने का विकल्प चुनने का दावा किया था। जबकि, कई बुजुर्ग मतदाताओं के परिजनों का दावा है कि उनतक फार्म 12 डी पहुंचाया ही नहीं गया। जिला निर्वाचन कार्यालय को जो रिपोर्ट दी गई, उसमें सभी चिह्नित मतदाताओं तक फार्म पहुंचाने का दावा किया गया था।

शहर के सूरजकुंड कॉलोनी निवासी आशुतोष धर द्विवेदी का कहना है कि उनके पिता विजय धर द्विवेदी की उम्र करीब 85 वर्ष है। उन्हें हृदय से संबंधित दिक्कत भी है। 12 फरवरी के आसपास उन्होंने अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क भी किया था। उस समय बाद में बात करने को कहा गया। इधर संपर्क करने पर कहा गया कि फार्म भरा जा चुका है, अब बूथ पर ही जाना होगा। आशुतोष का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत कर रहे हैं। उनके जैसे कई लोगों के घर फार्म 12 डी नहीं पहुंचाया गया।


इस विधानसभा क्षेत्र में पड़े इतने वोट-

विधानसभा क्षेत्र            डाले गए वोट
कैंपियरगंज                 29
पिपराइच                   06
गोरखपुर शहर            25
गोरखपुर ग्रामीण         21
सहजनवां                  27
खजनी                     29
चौरी चौरा                 32
बांसगांव                   51
चिल्लूपार                 24
कुल                       244
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें