कांग्रेस कहीं नहीं दिखती
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस प्रदेश से गांधी परिवार की चार पीढ़ियों को संसद और सर्वोच्च स्थान तक बिठाने का काम हुआ, उस परिवार का चुनाव में कुछ नहीं दिखता है। दूरबीन से भी ढूंढने पर कांग्रेस नहीं दिखती है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान किया और प्रियंका ताली बजा रही थीं। अब क्या मुंह लेकर वोट मांगने आई हैं। बसपा की नेता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे, इस पर कुछ बोलना चाहिए।
आतंकवादियों के साथ खड़ी रहती है सपा
अनुराग ने कहा कि अखिलेश यादव आतंकवाद और देश की सुरक्षा के मुद्दों पर जवाब नहीं दे रहे हैं। सपा आतंकवादियों के साथ खड़ी नजर आती है। पहले जेल व बेल वालों को टिकट दिया। जब सवाल पूछा गया तो चुप्पी साध गए। उन्नाव में अनुसूचित जाति की बेटी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। यह मामला सपा प्रमुख तक पहुंचा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
इसी का नतीजा रहा कि सपा नेता ने बेटी की हत्या कर दी। जब अहमदाबाद बम धमाकों के दोषियों को सजा सुनाई गई, तब भी अखिलेश कुछ नहीं बोले। उनकी नाराजगी जगजाहिर थी। अब आतंकी की मदद से जमीन खरीदने वाले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के बचाव में उतर आए। आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले में रंगेश यादव की गिरफ्तारी हुई है। इस पर भी अखिलेश चुप्पी साधे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता सब जानती है। इस चुनाव में करारा जवाब मिल जाएगा।