फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर के लाइट एंड साउंड शो को देश में पहला स्थान, नई दिल्ली में लेंगे पुरस्कार

Tue, 28 Mar 2023 11:48 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर में 33 फीट के वाटर स्क्रीन पर जब भगवान शिव समेत नाथ पंथ के योगियों की महिमा दिखाई जाती है। महाभारत फेम हरीश भिमानी ने नाथ महिमा का बखान करती बुलंद आवाज इस शो में चार चांद लगाती है। 40 मिनट के शो में एक साथ बैठकर लगभग 400 लोग शो देखते हैं।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में लाइट एंड साउंड शो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर में चलने वाले लाइट एंड साउंड शो को देशभर में पहला स्थान मिला है। 28 मार्च की शाम नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी के हाथों प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ये पुरस्कार लेंगे।

विज्ञापन


स्वदेश दर्शन योजना के तहत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से लाइट एंड साउंड शो प्रदर्शन के संबंध में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। इसमें गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में हुए लाइट एंड साउंड शो को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चुना गया है। वर्तमान में इसके मेंटिनेंस का काम चल रहा है। इससे कुछ दिनों से शो बंद है।

इसे भी पढ़ें: हॉलमार्क के गोलमाल का खेल: लखनऊ तक पहुंची धमक...24 घंटे में निकल गई नकली सोने की परत
विज्ञापन


बता दें कि भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के तहत गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की महिमा ‘लाइट एंड साउंड’ शो के माध्यम से बताने के लिए वर्ष 2016 शो के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। शो के निर्माण की जिम्मेदारी टीसीआइएल (टेली कम्युनिकेशन कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड) को सौंपी गई। लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये से तैयार हुए लाइट एंड साउंड शो का संचालन जनवरी 2019 से हो रहा है।

गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर में 33 फीट के वाटर स्क्रीन पर जब भगवान शिव समेत नाथ पंथ के योगियों की महिमा दिखाई जाती है। महाभारत फेम हरीश भिमानी ने नाथ महिमा का बखान करती बुलंद आवाज इस शो में चार चांद लगाती है।
विज्ञापन


40 मिनट के शो में एक साथ बैठकर लगभग 400 लोग शो देखते हैं। इसके एक शो का एक टिकट 50 रुपये है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों में इसमें पांच रुपये की छूट मिलती है। जबकि बच्चों और दिव्यांगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें