फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चिड़ियाघर में मना बब्बर शेर मरियम का जन्मदिन, बनाया गया था खास केक

Wed, 03 Nov 2021 09:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के चिड़ियाघर में बब्बर शेर मरियर का जन्मदिन मनाया गया। उसे मीट का केक कटवाया गया। इस दौरान चिड़ियाघर के कर्मचारियों के साथ दर्शक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में मनाया गया जन्मदिन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान में पहले वन्य जीव बब्बर शेर मरियम (मादा) का जन्मदिन छोटी दिवाली के अवसर पर मनाया गया। इस मौके पर उसके बाड़े में मीट का केक रखा गया। मरियम ने भी केकनुमा गोश्त के टुकड़े को पहले अपने पैर से फैलाया और फिर बीच से एक टुकडा मुंह में दबाकर घूमने लगी। प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मरियम इस जन्मदिन पर 17 वर्ष की हो गई। हालांकि, अभी एक महीने पहले मरियम की तबीयत बड़ी खराब हो गई थी।

विज्ञापन

 
चिड़ियाघर के इस कार्यक्रम में प्राणी उद्यान प्रबंधन के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने केक काटने की व्यवस्था भी बब्बर शेर के बाड़े के पास ही की थी। लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। डॉ योगेश ने बताया कि यह पहला मौका था जब किसी वन्य जीव का जन्मदिन मनाया गया।

उन्होंने बताया कि अब मरियम की तबीयत में पहले से काफी सुधार है। अक्तूबर के शुरूआती सप्ताह में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी। आनन-फानन बरेली और इटावा लायन सफारी से चिकित्सकों की टीम बुलाई गई थी। उन्होंने प्राणी उद्यान के चिकित्सक के साथ मरियम के स्वास्थ्य सेवाओं का देखभाल किया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

वन्य जीवों की पहली दिवाली

मरियम पहले खड़ी नहीं हो सकती थी, अब अपने जन्मदिन पर उसने बाड़े के अंदर से बाहर आकर अपना मीटनुमा केक काटा और उसे खाया भी। डॉ. योगेश ने बताया कि आने वाले समय में अन्य वन्य जीव के जन्मोत्सव पर थोड़ा बड़ा कार्यक्रम के साथ सजावट का खास इंतजाम किया जाएगा।

डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्राणी उद्यान के वन्य जीवों की पहली दिवाली है। ऐसे में चिड़ियाघर के आसपास के लोगों से अपील है कि वह इसका खास ध्यान रखें। अधिक आवाज वाले पटाखे प्राणी उद्यान परिसर के आसपास न जलाएं। इससे वन्य जीवों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, प्रबंधन की तरफ से इसका खास ध्यान रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें