फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पैथोलॉजी से निकाले गए कर्मचारी ने रची थी लूट की सजिश, चार गिरफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 04:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस का दावा- पैथोलॉजी से निकाले गए कर्मचारी ने ही अपने साथियों संग मिलकर इस लूट को दिया था अंजाम।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के बेतियाहाता में पैथोलाजी संचालक के पिता से बदमाशों द्वारा पिस्टल सटाकर 4.50 लाख रुपये लूटे जाने के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस का दावा है कि पैथोलॉजी से निकाले गए कर्मचारी ने ही अपने साथियों संग मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में निकाले गए कर्मचारी सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूटे गए, 1.94 लाख रुपये नगद सहित तमंचा व कारतूस और एक बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है। सभी बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि 12 जून को कैंट इलाके के बेतियाहाता में लाइफ डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक के पिता से बदमाशों ने पिस्टल सटाकर 4.50 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि उदयपुर सिद्धार्थनगर का रहने वाला अनूप गौड़ पैथोलॉजी में ब्लड कलेक्शन का काम करता था। लेकिन कोरोना के दौरान मरीज से अधिक पैसे लेने के आरोप में पैथोलॉजी के मालिक ने अनूप को नौकरी से हटा दिया। अनूप को पैथोलॉजी में रोजाना की आमदनी से लेकर हर एक चीज की सटीक जानकारी थी। इसके बाद उसने अपने इंदिरानगर के किराए के कमरे पर कन्हैया मद्देशिया को रख लिया और लूट की योजना बना डाली।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि इस दौरान अनूप ने पैथोलॉजी के कर्मचारी सनातन की रेकी कर कन्हैया को उसकी पहचान करा दी। इसके बाद कन्हैया ने सिद्धार्थनगर से तीन और साथियों को बुलाया। बदमाशों ने 6 से 12 जून तक लगातार रेकी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

इसके बाद 12 जून को पैथोलॉजी के डायरेक्टर द्वारा ले जा रहे 4.50 लाख रुपयों की लूट की इस वारदात को अंजाम दे डाला और भाग गए। इसके बाद सभी बदमाश सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ भाग गए।
 
गुरुवार की रात पुलिस व क्राइम ब्रांच ने चारों बदमाशों को कैंट इलाके के पार्क रोड से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान पैथोलॉजी से निकाले गए कर्मचारी अनुप गौड़, अमन अग्रहरी, दीपू मोदनवाल व सागर गौड़ के रुप में हुई। चारों बदमाश शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले हैं। वही पुलिस कन्हैया व अशोक शर्मा की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें