फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पटाखे से दुकान में लगी भीषण आग, एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, लाखों का नुकसान

Thu, 04 Nov 2021 10:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में महावीर छपरा में स्थानीय चौराहे पर स्थित खाद और मोबिल की दुकान में पटाखे से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के अलावा पम्पिंग सेट चालू कर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेलीपार इलाके के महावीर छपरा चौराहे पर स्थित अनुप कुमार सिंह की मोबिल व खाद की दुकान है। गुरुवार की रात करीब आठ बजे अनूप दुकान का शटर बंद करके घर चले गए। कुछ देर बाद खिड़की से रॉकेट दुकान के अंदर चला गया और मोबिल के डब्बे में गिर गया। 

जिससे दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा खाद, मोबिल व जरूरी कागजात जल गए। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें