फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर महिला थाने में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, केस दर्ज

Sat, 18 Mar 2023 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महिला थाना परिसर में स्थित पुलिस कंट्रोल के दूसरे तल पर बने किन्नर सुरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यालय का शुक्रवार दोपहर में लोकार्पण होना था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ किन्नर पहले से पहुंचे थे। इसी दौरान किन्नर समाज की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी पहुंच गई और दूसरे गुट को फर्जी बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
किन्नरों का हंगामा,थाने पर पहुंची महामंण्डलेश्वर कनकेश्वरी नन्द गिरी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर महिला थाना परिसर में शुक्रवार को किन्नर सुरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यालय के लोकार्पण के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। कैंट पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला थाना परिसर में स्थित पुलिस कंट्रोल के दूसरे तल पर बने किन्नर सुरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यालय का शुक्रवार दोपहर में लोकार्पण होना था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ किन्नर पहले से पहुंचे थे। इसी दौरान किन्नर समाज की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी पहुंच गई और दूसरे गुट को फर्जी बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: टीका लगने के 12वें दिन तीसरे मासूम ने भी दम तोड़ा, दो बच्चे की पहले ही हो चुके है मौत
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। मामला बढ़ने पर एक पक्ष के किन्नर को पुलिस ने सुरक्षित महिला थाने के कमरा में बंद कर मामला शांत कराने का प्रयास किया तो महामंडलेश्वर व उनके समर्थक थाने के अंदर पहुंच गए।
विज्ञापन


कमरे में रखे गए दूसरे गुट के एक किन्नर को पीट दिया। कनकेश्वरी देवी का आरोप है कि कार्यक्रम में पुलिस ने फर्जी लोगों को बुलाया था। महामंडलेश्वर होने के बाद भी उन्हें सूचना नहीं दी गई।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें