फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत में बकरी चराने से मना करने पर हुआ खूनी संघर्ष, कंजड़ समुदाय ने पुलिस पर किया पथराव; 15 लोग घायल

Mon, 25 Mar 2024 06:04 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

महराजगंज जिले में खेत में बकरी चराने से मना करने पर मारपीट हुई। इसमें 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कंजड़ समुदाय ने पुलिस टीम पर भी पथराव किया। हालांकि सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिसवा बाजार कस्बे के चौधरी चरण सिंह वार्ड मंशाछपरा में सोमवार को खेत में बकरी चराने से मना करने पर मारपीट हुई। इसमें 15 लोग घायल हो गए। पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दहशत फैलाने की कोशिश की। पुलिस सख्ती बरतते हुए 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी सिसवा से जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चौधरी चरण सिंह वार्ड मंशाछपरा निवासी सत्यदेव के खेत में कंजड़ सामुदाय के लोगों की बकरी चर रही थी, जिसे देख खेत के मालिक ने मना किया तो सभी कंजड़ो ने मिल कर पिटाई कर दी। सत्यदेव के परिजन पहुंचे तो सभी कंजड़ो ने मिलकर खेत मालिक के परिवार को मारकर घायल कर दिया। चार एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पहुंची कोठीभार पुलिस के जवानों पर भी कंजड़ो ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। ऐसे में पुलिस के जवानों को पीछे हटना पड़ा। कुछ देर बाद अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। 

घटना में खेत के मालिक सत्यदेव, उनके परिवार के रामनरेश व पिंटू को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालकेश्वर, अमरीदा, धर्मेंद्र, अखिलेश सुंदरी, पंकज, राजकुमार, रघुवीर, अशोक, राणा देवी, पिंकी, बालकेशा, रामावती, अनिरुद्ध, श्रीराम, टीनू, जितेंद्र, लड्डू सहित अन्य घायलों का उपचार सीएचसी सिसवा में किया गया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, मारपीट करने वाले 16 लोगों को हिरासत में कर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया। उपद्रव करने वालों ने पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें