फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किराना की दुकान से नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरदहा चौराहे पर हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के बरदहा चौराहा स्थित एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और सामान उठा ले गए। दुकानदार के मुताबिक चोर 80 हजार रुपये और 60 हजार से अधिक का सामान ले गए हैं। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के बांसी इटवा रोड पर बरदहा नानकार चौराहा पर शिवम मिश्र किराने की दुकान चलाते हैं। शनिवार को वह दुकान बंद करके घर चले गए। रविवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है। वह अंदर गए तो देखा की 80 हजार रुपये व लगभग 60 हजार रुपये का सामान गायब है। इसकी सूचना उन्होंने गोल्हौरा थाने पर दी। इस संबंध में एसओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। केस पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें