फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: विवादित दुकान के लिए मारपीट, चार महिलाओं समेत पांच घायल

Tue, 21 Sep 2021 07:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

आक्रोशित भीड़ थाने पहुंची और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह मामला खुखुंदू कस्बे का है। मामले में पांच पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। घटना के दौरान अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन
पुलिस थाने पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के कस्बे में विवादित दुकान के लिए मंगलवार को फिर मारपीट हो गई। आरोप है कि पुलिस ने दो दिन पहले दुकान बंद कराई थी और मंगलवार को उसे फिर खुलवाया जाने लगा। पीड़ित पक्ष ने मना किया तो दूसरे पक्ष ने लोहे की रॉड व सबल से प्रहार कर चार महिलाओं समेत पांच लोगों को जख्मी कर दिया। पीड़ित पक्ष से बड़ी संख्या में गांववाले थाने पहुंचे और विरोध जताया। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


खुखुंदू गांव के सीताराम पटेल की कस्बे में दुकानें हैं। इसमें कुछ हिस्सा बिक चुका है। जबकि बची दुकान पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर विवादित दुकान के शटर में ताला लगवा दिया था।

आरोप है कि मंगलवार को फिर पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाई और एसओ के गैरमौजूदगी में ताला खोलने का निर्देश दे दिया। इसके बाद मामला गरम हो गया। आरोप है कि लोहे की राड, सबल और डंडे से प्रहार कर उर्मिला देवी पत्नी सीताराम, शीला देवी, सुगांति देवी, कृष्णावती देवी और गुलशन पटेल जख्मी कर दिया गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाद, वीडियो भी वायरल

लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। उर्मिला और शीला को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित गांववाले थाने पहुंच गए। गांववालों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

महिलाओं की पिटाई के बाद गांववाले आक्रोशित हैं। थाने पहुंचे गांववालों ने पुलिस की मौजूदगी में विवाद होने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  उधर घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें पुलिस की मौजूदगी दिख रही हैं।

हालांकि एसओ नवीन चौधरी का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में कोई विवाद नहीं हुआ था। सिपाही समान खरीदने दुकान पर गया था। इसी दौरान विवाद हो गया। भीड़ देख वह मौके पर पहुंचा और आरोपी को थाने लाया है। अभी हाल के महीने में ही इसी प्रकरण पर तत्कालीन एसओ अनिल कुमार यादव और जिला पंचायत सदस्य संदेश यादव से थाने में काफी देर तक तनातनी हुई थी। इसके बाद यह प्रकरण चर्चा में आ गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें