फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: छेड़खानी के विरोध में जमकर हुई मारपीट, आठ लोग घायल

Thu, 19 Aug 2021 05:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

लार पुलिस चौकी के समीप की घटना, आठ लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में घर में सो रही महिला से पड़ोस का रहने वाला व्यक्ति छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर पर मोहल्ले के लोग पहुंचे। बीच बचाव के दौरान मारपीट हो गई। एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अपनी मौजूदगी में उपचार कराया और सभी को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


नगर के वैश्यकरनी वार्ड निवासी विधवा अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ घर पर रहती है। बुधवार की रात भोजन कर बच्चों के साथ सोई थी। आरोप है कि पड़ोस का व्यक्ति घर में घुसकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई।

उधर, इस बात से नाराज आरोपी अपने परिजनों को बुलाकर मुहल्ले के लोगों से उलझ गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी लार पहुंची और उनका उपचार कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर नहीं पहुंचे सिपाही
पुलिस चौकी के समीप हुई मारपीट की घटना की सूचना दोनों पक्षों ने रात में ही पुलिस चौकी को दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोबारा पुलिस चौकी पहुंचने पर सिपाहियों ने कहा कि डायल 112 को मारपीट की सूचना दिजिए। वहीं चौकी के सिपाहियों का कहना है कि हम लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद विवाद शांत हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें