फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक ने की खुदकुशी, मौत से आहत पिता भी फंदे पर झूला

Fri, 17 Dec 2021 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गया। बीच बचाव करने गए बेटे को पिता ने चप्पल से मार दिया। जिससे नाराज बेटे ने आत्महत्या कर लिया। बेटे के इस कदम से आहत पिता ने भी खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मृत पिता-पुत्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर एक में बुधवार की रात पारिवारिक कलह में पिता के थप्पड़ मारने से नाराज होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली। वहीं बेटे की मौत की खबर पाते ही सदमे में पिता भी नीम के पेड़ से फंदा बनाकर झूल गया। एक घंटे के भीतर बाप-बेटे की मौत से गांव में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर एक टोला गढ़हिया निवासी रामविलास पटेल (48) मुबंई में पेंट पालिश का काम करते थे। गांव में पत्नी शंभू देवी (45), दो बेटे गोविंद (22) और आकाश (18) रहते हैं। जबकि बेटी पुष्पा की शादी हो चुकी है। रामविलास का बड़ा बेटा गोविंद इस समय मुंबई में काम करता है।

गांव के पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कलह होती रहती थी। आरोप है कि रामविलास का पत्नी शंभू देवी से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट होती थी। बुधवार की रात भी रामविलास का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसी बीच  शम्भू देवी ने डॉयल 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुलाई। पुलिसवाले उन्हें थाने ले गए और दोनों में सुलह-समझौता करा दिया।
विज्ञापन


थाने से दोनों एक साथ  वापस घर आए। लेकिन देर रात एक बार फिर दोनों में विवाद शुरू हो गया। मारपीट की नौबत आती देख छोटे बेटे आकाश ने बीच बचाव की कोशिश की तो पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज बेटे ने घर के एक कमरे में जाकर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घरवालों की नजर पड़ी तो आनन फानन उसे पास के एक अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर पाते ही पिता ने भी थोड़ी दूर पर स्थित नए घर के पास स्थित नीम के पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें