फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: पिता ने मोबाइल छीना तो आधी रात को बेटी ने छोड़ दिया घर, शोहदों से बचने के लिए पहुंची कोतवाली

Thu, 24 Jun 2021 06:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

मोबाइल फोन छीन लेने से नाराज किशोरी ने बुधवार की आधी रात को घर छोड़ दिया। किशोरी को अकेले देखे बाइक सवार शोहदे छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल फोन छीन लेने से नाराज किशोरी ने बुधवार की आधी रात को घर छोड़ दिया। किशोरी को अकेले देखे बाइक सवार शोहदे छेड़खानी करने लगे। किशोरी भागकर कोतवाली पहुंची और खुद को शोहदों से बचाई।

विज्ञापन

 
सदर कोतवाली के एक मोहल्ले की किशोरी बुधवार की रात में किसी परिचित से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। लंबी वार्ता होने से नाराज पिता ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इससे नाराज किशोरी ने कुछ देर बाद घर छोड़ शहर में निकल पड़ी।

किशोरी को जलकल रोड पर अकेले देख बाइक सवार दो शोहदे छींटाकशी करने लगे। इससे किशोरी घबरा गई। शोहदे उसका पीछा करने लगे। किशोरी भागकर कोतवाली पहुंची। महिला पुलिसकर्मियों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के पिता को कोतवाली बुलाया। पुलिस ने किशोरी को मोबाइल फोन दिला दिया। उसके बाद किशोरी घर जाने को तैयार हो गई। पुलिस ने किशोरी को पिता को सुर्पुद कर दिया। जबकि शोहदों पुलिस की डर से भाग गए, इसके कारण उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि किशोरी को समझा-बुझाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें