फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सब्जी बेचने निकली महिला का नदी में उतराती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Jun 2021 06:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खजनी इलाके के बाघागाड़ा के पास शव मिला, पुलिस जांच में जुटी, हत्या या आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खजनी इलाके के बाघागाड़ा के पास नदी में 55 वर्षीय भानमती का गुरुवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। भानमती बुधवार को सब्जी बेचने के लिए घर से निकली थी। भानमती की हत्या की गई है या फिर खुदकुशी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि शरीर पर गंभीर चोट के निशान ना होने की वजह से मामला खुदकुशी का ही लग रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जीतपुर निवासी भानमती पत्नी मुन्नर निषाद सब्जी बेचने का काम करती थी। रोज की तरह वह बुधवार को घर से सब्जी लेकर बेचने निकली थी, लेकिन देर रात तक जब घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उसकी तलाश करने लगे। पूरी रात उसका कुछ पता नहीं चला।

सुबह बाघागाढ़ा राप्ती नदी में आसपास के लोगों ने महिला का शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला की हत्या उसका शव नदी में फेंका गया होगा। पर इसकी वजह वह भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि महिला के शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें