फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने लगाई पुलिस से गुहार: साहब... शराबी बेटे को जेल भेजिए, नहीं होने देगा बेटी की शादी

Mon, 20 Mar 2023 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में एक पिता अपनी बेटी के शादी करवाने के लिए अपने बेटे को ही जेल भेजना चाहता है। दरअसल, बेटा नशे का आदी है। वह बहन की शादी पक्की होने पर मारपीट करने पर उतारू हो गया है। वह पिता को लगातार धमकी दे रहा है कि वह शादी नहीं होने देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PIXABAY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां गोरखनाथ इलाके में रहने वाले युवक ने घरवालों से मारपीट की। अब पिता ने गोरखनाथ थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है कि बेटा शराब का आदी है और अक्सर मारपीट करता है। अगर उसे जेल नहीं भेजा जाएगा तो बेटी की शादी नहीं हो पाएगी। इसलिए उसे जेल भेजा जाए।

विज्ञापन


पिता की गुहार सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, इन धाराओं में जेल कैसे भेजा जाए, यह सोच पुलिस भी परेशान है।

घटना गोरखनाथ इलाके के पचपेड़वां की है। पचपेड़वा निवासी जहांगीर आलम गोरखनाथ अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार में सबसे छोटा बेटा शहजादे है। जो शराब का आदी है। करीब दो साल पहले शहजादे ने किसी लड़की से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। शादी के बाद पिता ने उसे अपने जायजाद से भी बेदखल कर दिया। इसके बाद से वह उसी मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रहने लगा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

पिता का कहना है कि शहजादे इसी को लेकर पिता से खुन्नस रखने लगा। वो आए दिन शराब पीकर घर पहुंच जाता है और पिता और बहनों से मारपीट करने लगता है। जब उसे पता चलता है कि घर में किसी बेटी की शादी होने वाली है तो वह और भी बवाल करने लगता। उसका कहना है कि पिता ने उसकी शादी नहीं की तो वह अब किसी की नहीं होने देगा।

 जेल भिजवाकर की थी पहली बेटी की शादी
पिता जहांगीर के मुताबिक, 19 जून 2022 को उनकी बेटी की शादी होनी थी। जब शहजादे को यह बात पता चली तो वह घर में मारपीट करने लगा। पिता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने दो दिन शहजादे को थाने पर बैठाया। तब जाकर पिता जहांगीर अपनी बेटी की शादी संपन्न करा सके।

इसे भी पढ़ें: कार से आए बदमाशों ने पहले खाई थी कचौड़ी-जलेबी, फिर लेकर भाग गए थे कुत्ता

दूसरे बेटी की शादी की खबर मिलते फिर करने लगा बवाल
पिता का कहना है, इसी महीने उनकी दूसरी बेटी की शादी होनी है। शहजादे को इस बात की जानकारी हो गई। शनिवार को एक बार फिर शराब पीकर पिता के घर पहुंच गया और हंगामा करने लगा। विरोध करने पर उसने पिता पर ईंट चलाकर हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए बहन की शादी ना करने की भी धमकी देने लगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें