फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर छठ पूजा 2024: 'बहंगी लचकत जाए' गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची व्रती महिलाएं, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Thu, 07 Nov 2024 05:57 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शहर के श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित भीम सरोवर, मानसरोवर मंदिर के घाट, राप्ती नदी के तट पर स्थित राजघाट एवं रामघाट राप्ती नदी, शंकरघाट तकिया, डोमिनगढ़, रामगढ़ ताल, दाउदपुर मंदिर पोखरा, महेसरा ताल, विष्णु मंदिर असुरन, खैरया पोखरा, नाथपुरम कॉलोनी, जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर पार्क में सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया।
विज्ञापन
राप्ती नदी किनारे रामघाट पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में  निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आस-पास के घाटों पर पहुंच अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। शहर के इन रामघाट, गोरखपुर मंदिर, दुर्गा पार्क, सूरजकुंड समेत अन्य घाटों पर छठ मईया के मंगलगीत से वातावरण मनमोहक रहा।  इन घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बच्चे बुजुर्ग, महिलाओं सभी में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


शाम के अर्घ्य पूजा शुरू होते ही घाटों पर जामकर आतिशबाजी की गई। घाटों पर पर दीपक जलाया और डाला में रखी पूजन सामग्री को गाड़े गए गन्ने के समीप रखा और विधिवत पूजन शुरू किया, फिर अर्घ्य दिया। रात में कोशी भरी जाएगी।
विज्ञापन

राप्ती नदी किनारे रामघाट पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया - फोटो : अमर उजाला
शहर के श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित भीम सरोवर, मानसरोवर मंदिर के घाट, राप्ती नदी के तट पर स्थित राजघाट एवं रामघाट, गोरक्षघाट,  महेसरा, डोमिनगढ़, तकियाघाट, हनुमानगढ़ी समेत जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर पार्क में सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया।

साथ ही गिरधरगंज, भैरोपुर पोखरा, खोराबार पोखरा, तरकुलहा देवी मंदिर पोखरा, गोररा नाला, तूरानाला व कई मुहल्लों में अस्थायी बनाए गए तालाब पर जाकर महिलाओं ने छठ का विधिवत पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें