उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे मनय कुंडू को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और जीआरपीएफ के अधिकारी बचाव कार्य में तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।