गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव में रविवार को प्रेमिका से मिलने आए युवक को घरवालों ने बंधक बना लिया। काफी देर तक वह घर में बंद रहा। इसकी भनक किसी ग्रामीण को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया। बाद में संभ्रात लोगों ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत करा दिया। तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। प्रेमी को छोड़ दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को युवक टहलने के बहाने घर से निकला और प्रेमिका के घर में घुस गया। घर में उस समय युवती अकेली थी, लेकिन इसी बीच उसके परिजन आ गए और युवक को पकड़ लिया। नाराज परिजनों ने युवक की पिटाई कर उसे घर में बंधक बना लिया।
उधर, काफी देर तक युवक के नहीं आने पर उसका दोस्त तलाश में पहुंच गया। फिर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को घर से बाहर निकाला। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।