फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज: फर्जी शिक्षक को बीएसए दफ्तर के कर्मचारियों ने दबोचा

Fri, 26 Mar 2021 11:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • बेसिक शिक्षा विभाग में अपना पक्ष रखने आया था फर्जी शिक्षक
  • जांच के दौरान खुद के फर्जी होने को स्वीकार, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बीएसए दफ्तर में फर्जी शिक्षक को दबोच लिया। आरोपी शिक्षक को राजघाट पुलिस को सौंप दिया गया। ब्रह्मपुर विकासखंड के बीईओ की तहरीर पर  फर्जी शिक्षक गामा प्रसाद पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नदुआ ज्ञानपार में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात गामा प्रसाद जांच में फर्जी दस्तावेज की पुष्टि होने पर छह माह पूर्व बर्खास्त हो चुका था।

शिक्षक ने कोर्ट में अपनी बर्खास्तगी को चुनौती देते हुए पक्ष न सुने जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग को शिक्षक का पक्ष सुनकर जांच करने का निर्देश दिया। जांच में दोबारा आरोपित शिक्षक के सभी दस्तावेज फर्जी मिले। इ
विज्ञापन


सके बाद विभाग ने शिक्षक को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया। बृहस्पतिवार को अपना पक्ष रखने पहुंचे शिक्षक ने कबूल किया उसके सभी दस्तावेज फर्जी हैं। इसके बाद वह भागने लगा। इसी दौरान उसे कर्मचारियों ने पकड़कर राजघाट पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें