तहरीर के अनुसार विनोद व उसके गुर्गे कई बार मेरी बाउंड्री गिरा चुके हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। 17 अप्रैल 2022 को प्रवीण अपने भाइयों के साथ जमीन को चिन्हित कराने अपने प्लाट पर गए थे, तब विनोद व उसका भाई संजय, नौकर छोटू व दो अज्ञात जमीन पर आए और गाली देते हुए जबरन जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगे। जमीन के बदले रुपये मांगने लगे।
प्रवीण ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बिहार निवासी नौकर छोटू उर्फ बड़ा बाबू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर माफिया और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: एक हफ्ते पहले हुई थी शादी: तरकुलहा देवी के दर्शन को आई नवविवाहिता, जेवर लेकर प्रेमी संग फरार
पीडब्ल्यूडी मर्डर केस में भी था विनोद
15 साल पहले शहर के चर्चित पीडब्लूडी कांड में विनोद उपाध्याय शामिल था, जिसमें विनोद पक्ष के रिपुंजय राय समेत दो की मौत हुई थी। टेंडर को लेकर माफिया विनोद की हाल ही में जेल गए माफिया अजीत शाही से अदावत थी। अजीत की तरफ से लालबहादुर व उसके गुर्गों ने मोर्चा संभाला था। वहीं, विनोद ने संत कबीरनगर के बखिरा में भी जेल से छूटे नेपाल के एक युवक की हत्या की थी। लालबहादुर की हत्या में भी विनोद का नाम आया था।