फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दी थी धमकी: माफिया विनोद उपाध्याय, उसके भाई और गुर्गों पर रंगदारी का केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

15 साल पहले शहर के चर्चित पीडब्लूडी कांड में विनोद उपाध्याय शामिल था, जिसमें विनोद पक्ष के रिपुंजय राय समेत दो की मौत हुई थी। टेंडर को लेकर माफिया विनोद की हाल ही में जेल गए माफिया अजीत शाही से अदावत थी।
विज्ञापन
माफिया विनोद उपाध्याय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया विनोद उपाध्याय, उसके भाई संजय उपाध्याय और गुर्गों पर बुधवार को गुलरिहा पुलिस ने धमकी देने, मारपीट व रंगदारी मांगने की धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रवीण श्रीवास्तव की तहरीर पर सभी को आरोपी बनाया है। केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उधर, केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने माफिया की एक स्कार्पियो गाड़ी सीज कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव क्राइम के अतिरिक्त जिला सरकारी वकील थे। उनकी पुश्तैनी जमीन गुलरिहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर उर्फ मुगलपुर मोगलहा में है। प्रवीण कैंसर से पीड़ित हैं। इलाज के लिए उन्हें पैसे की सख्त जरूरत है। जरूरत को पूरा करने के लिए वह गुलरिहा की अपनी जमीन बेचना चाहते थे।

आरोप है कि इस जमीन पर काफी दिनों से माफिया विनोद उपाध्याय व उसके भाई संजय उपाध्याय की नजर है। जैसे ही विनोद को पता चला कि प्रवीण जमीन बेच रहे हैं तो उसने जमीन उसे ही बेचने संबंधी दबाव बनाकर धमकी देने लगा। कहा कि अपनी सभी जमीन उसे औने पौने दाम में बेच दो या प्रति प्लाॅट 5-5 लाख रुपये की रंगदारी दो। नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदमाशों ने बदला अपराध का तरीका: गैंगवार और सुपारी किलिंग पर कमर तोड़ी तो अंडरग्राउंड क्राइम में उतरे माफिया

 

विज्ञापन

तहरीर के अनुसार विनोद व उसके गुर्गे कई बार मेरी बाउंड्री गिरा चुके हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। 17 अप्रैल 2022 को प्रवीण अपने भाइयों के साथ जमीन को चिन्हित कराने अपने प्लाट पर गए थे, तब विनोद व उसका भाई संजय, नौकर छोटू व दो अज्ञात जमीन पर आए और गाली देते हुए जबरन जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगे। जमीन के बदले रुपये मांगने लगे।

प्रवीण ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बिहार निवासी नौकर छोटू उर्फ बड़ा बाबू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर माफिया और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: एक हफ्ते पहले हुई थी शादी: तरकुलहा देवी के दर्शन को आई नवविवाहिता, जेवर लेकर प्रेमी संग फरार

पीडब्ल्यूडी मर्डर केस में भी था विनोद
15 साल पहले शहर के चर्चित पीडब्लूडी कांड में विनोद उपाध्याय शामिल था, जिसमें विनोद पक्ष के रिपुंजय राय समेत दो की मौत हुई थी। टेंडर को लेकर माफिया विनोद की हाल ही में जेल गए माफिया अजीत शाही से अदावत थी। अजीत की तरफ से लालबहादुर व उसके गुर्गों ने मोर्चा संभाला था। वहीं, विनोद ने संत कबीरनगर के बखिरा में भी जेल से छूटे नेपाल के एक युवक की हत्या की थी। लालबहादुर की हत्या में भी विनोद का नाम आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें