फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अपडेट: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लिया निर्णय, ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का बढ़ाया गया संचालन

Sat, 07 May 2022 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देते हुए ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन करने का फैसला लिया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ग्रीष्मकाल (जून से सितंबर) में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में  उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
 
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन करने का फैसला लिया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

इन ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया

  • 01026 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी तीन अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बलिया से तथा 01025 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी एक अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जा रही है।  
  • 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी चार अप्रैल से 02 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को गोरखपुर से तथा 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी दो अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जा रही है।
  • 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी तीन अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से तथा 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी एक अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को हैदराबाद से चलाई जा रही है।
  • 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 15 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से तथा 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से चलाई जा रही है।
  • 03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से तथा 03131 सियालदह-गोरखपुर विशेष गाड़ी 17 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक रविवार को सियालदह से चलाई जा रही है।
  • 09191 बांद्रा टर्मिनस-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी 14 अप्रैल से 16 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को बांद्रा टर्मिनस से तथा 09192 कानपुर अनवरगंज-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 15 अप्रैल से 17 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को कानपुर अनवरगंज से चलाई जा रही है।
  • 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी 15 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से तथा 05006 अमृतसर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से चलाई जा रही है।
  • 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी 20 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से तथा 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी 21 अप्रैल से 16 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से चलाई जा रही है।
  • 05303 गोरखपुर-एर्नाकुलम विशेष गाड़ी 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से तथा 05304 एर्नाकुलम-गोरखपुर विशेष गाड़ी दो मई से 27 जून तक प्रत्येक सोमवार को एर्नाकुलम से चलाई जा रही है।
  • 04051 बनारस-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी दो मई से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को बनारस से तथा 04052 आनंद विहार टर्मिनस-बनारस विशेष गाड़ी एक मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को आनंद विहार टर्मिनस से चलाई जा रही है।
  • 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी 29 अप्रैल से 17 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से तथा 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस विशेष गाड़ी 27 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से चलाई जा रही है।
  • 09014 बनारस-उधना विशेष गाड़ी 27 अप्रैल से एक जून तक प्रत्येक बुधवार को बनारस से तथा 09013 उधना-बनारस विशेष गाड़ी 26 अप्रैल से 31 मई तक प्रत्येक मंगलवार को उधना से चलाई जा रही है।
  • 09006 इज्जतनगर-बोरीवली विशेष गाड़ी 30 अप्रैल से 18 जून तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को इज्जतनगर से तथा 09005 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर विशेष गाड़ी 29 अप्रैल से 17 जून तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को बांद्रा टर्मिनस से चलाई जा रही है।
  • 01052 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 30 अप्रैल से दो जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को मऊ से तथा 01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ विशेष गाड़ी 28 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जा रही है।
  • 01056 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस टीचर्स विशेष गाड़ी 14 जून को बनारस से तथा 01055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस टीचर्स विशेष गाड़ी 13 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जाएगी।
  • 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी सात मई से 11 जून तक प्रत्येक शनिवार को मुंबई सेंट्रल से तथा 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी आठ मई से 12 जून तक प्रत्येक रविवार को कानपुर अनवरगंज से चलाई जाएगी।

35 अवैध रेलवे ई-टिकट बरामद, केस दर्ज

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट एवं सीआईबी छपरा की संयुक्त टीम ने छापा मारकर जलालपुर बाजार स्थित ऑनलाइन जोन दुकान के संचालक को 25 अवैध रेलवे ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नकहा जंगल एवं सीआईबी गोरखपुर की टीम ने सिद्धार्थनगर के नौनहवां में एसएस डिजिटल सेवा केंद्र से 10 ई-टिकटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें