फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला के मुंह पर कागज फेंकने के मामले में एक्सईन से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 04 Dec 2023 02:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अधीक्षण अभियंता रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। हालांकि, महिला का बिजली बिल जमा करवा कर सही कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण वितरण सहजनवां के एसडीओ कार्यालय में महिला के मुंह पर कागज फेंकने के मामले में अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बिजली बिल समाधान के लिए पहले कई दिनों बाद निपटाया गया। बिना आदेश के बकाएदारी में कनेक्शन भी काट दिया गया। बिजली काट दिए जाने के 12 दिन बाद उसने किसी तरह व्यवस्था कर 10 हजार रुपये जमा किए तो कनेक्शन जोड़ने के नाम पर दो सौ रुपये वसूल लिए गए। उपखंड दफ्तर जाने पर वहां किसी कर्मचारी ने मुंह पर पेपर फेंक दिया था।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। हालांकि, महिला का बिजली बिल जमा करवा कर सही कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें