होटल के बाहर अचानक अफरातफरी देख लोगों के जेहन में करीब पांच साल पहले 25 अप्रैल 2015 को आए दिल दहला देने वाले भूकंप की याद ताजा हो गई। रुस्तमपुर के मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार को वह दोस्तों के साथ होटल क्लार्क के रेस्त्रां में जा रहे थे। बाहर बड़ी संख्या में भीड़, एंबुलेंस और पुलिस को देख वे सहम गए।
उन्हें लगा कि कोई बड़ा हादसा हो गया। इसी बीच भीड़ से भूकंप शब्द निकला। बिना दिमाग पर जोर दिए एक पल के लिए उन्हें लगा कि वास्तव में भूकंप आ गया और फिर 2015 के भूकंप से मचे हड़कंप की तस्वीर उनके सामने घूम सामने आ गई। हालांकि अगले ही पल जब वे संभले तो उन्हें समझ में आ गया कि इतनी तीव्रता का भूकंप आता तो उन्हें भी एहसास होता।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- कब्जामुक्त कराएंगे जमीन, आवास भी बनवाएंगे
बच्चे को सुलाने के बाद खुद भी सोने जा रही थी। तभी अचानक बेड हिलने लगा। पहले लगा कि बच्चा बदमाशी कर रहा है, लेकिन फिर समझ में आ गया कि भूकंप आ गया है। तत्काल बाहर आ गई। बच्चे को भी लेकर आई। बहुत डरी हूं।
- सरस्वती, रुस्तमपुर
इसे भी पढ़ें: चार घंटे तक पीएचसी में तड़पती रही गर्भवती, एएनएम ने नहीं देखा
डर गई है बच्ची
मेरी बेटी नींद में थी कि अचानक भूकंप से गिलास गिर गया। उसकी नींद अचानक खुल गई और कंपन महसूस करके रोने लगी। बाहर आई तो सभी लोग घर से बाहर थे और उनकी बातें सुनने के बाद वह भी डर गई थी। लंबे समय बाद ऐसा देखा है।
- प्रिया, आजाद चौक
बाहर रहें और घबराएं नहीं
- इमारतों से दूर रहने की कोशिश करें और खुले क्षेत्र में जाएं
- अगर आप किसी भीड़-भाड़ वाली जगह जैसे शॉपिंग मॉल, स्कूल या अस्पताल में हैं, तो किसी मजबूत वस्तु से खुद को ढक लें।
- अपने वाहन को किसी ऐसे स्थान पर ले जाएं जहां सड़क अवरुद्ध न हो और गाड़ी चलाना बंद कर दें।