गोरखपुर जिले में विधानसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों को पहले चरण के तहत 19 फरवरी को अपने रोजाना के चुनावी खर्च का ब्योरा, लेखा टीम को दिखाना होगा। दूसरे चरण के तहत 24 और तीसरे चरण के तहत 28 फरवरी को अपने-अपने व्यय रजिस्टर संबंधित विधानसभा क्षेत्र की लेखा टीम के प्रभारी को दिखाने होंगे।
मुख्य कोषाधिकारी एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण जनार्दन प्रसाद पांडेय ने बताया कि सभी प्रत्याशी या उनके एजेंट को रोजाना के चुनावी खर्च का रजिस्टर लेकर कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय आना होगा। रजिस्टर के निरीक्षण के लिए विधानसभावार लेखा टीम के प्रभारी तय किए गए हैं। उन्हें ही यह रजिस्टर दिखाना होगा, जिसके बाद ये प्रभारी अपनी रिपोर्ट तैयार कर व्यय प्रेक्षक को सौपेंगे।
इन्हें बनाया गया है लेखा टीम का प्रभारी
नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण ने बताया कि कैम्पियरगंज विधानसभा के लिए जितेन्द्र राय वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, मोबाइल नम्बर 9415263359, पिपराईच के लिए नागेन्द्र सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी आरएफसी, मोबाइल नम्बर 9415211121, शहर विधानसभा के लिए अजय कुमार शाही, सहायक रजिस्टार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स, मोबाइल नम्बर 9415997475, ग्रामीण विधानसभा के लिए ईश्वर यादव, वित्त लेखाधिकारी कार्यालय माध्यमिक शिक्षा मोबाइल नम्बर 9839523755 को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह सहजनवां विधानसभा के लिए मोहन लाल गुप्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय उप शिक्षा निदेशक, मोबाइल नम्बर 9451278850, खजनी विधानसभा के लिए राजीव वर्मा, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, मोबाइल नम्बर 8299402703, चौरीचौरा विधानसभा के लिए रियाज अहमद, सहायक लेखाधिकारी कार्यालय समाज कल्याण, मोबाइल नम्बर 8840667536, बांसगांव विधानसभा के लिए मनोज कुमार वित्तीय परामर्शदाता कार्यालय जिला पंचायत, मोबाइल नंबर 9795291124 तथा चिल्लूपार विधानसभा के लिए विनोद सोनकर सहायक लेखाधिकारी कार्यालय क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ,मोबाइल नम्बर 9956005897 को प्रभारी नामित किया गया है।