फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक के उद्यमी आ रहे गोरक्षनगरी, 900 करोड़ रुपये का करेंगे निवेश

Tue, 19 Sep 2023 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गीडा में ज्ञान डेयरी का भी प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। अगले महीने इसका उद्घाटन होना है। इतनी बड़ी संख्या में उद्यमियों के निवेश करने से खुश मुख्यमंत्री ने मंच से इस बात पर जोर दिया कि अगर सारे निवेशक अपने निवेश को जमीन पर उतारते हैं तो यूपी में एक करोड़ लोगों को रोजगार मिल सकता है।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आवंटन पत्र देते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गीडा में सोमवार को जिन 97 उद्यमियों के बीच में 102 भूखंडों के आवंटन का प्रमाण पत्र वितरित किया गया, उनमें गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक इन उद्यमी शामिल हैं। इन्हें अपना अपनी फैक्टरी लगाने के लिए दो साल का समय दिया गया है। ये उद्यमी यहां 900 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के हाथों मंच पर जिन 12 लोगों को प्रमाण पत्र दिया गया, उनमें मुंबई के मनोज पवार और पुलकित गुप्ता के अलावा गोरखपुर से आकांक्षा तुलस्यान आलोक अग्रवाल शरद अग्रवाल, गाजीपुर से दिलशाद और नौशाद गोरखपुर से राजेश कुमार और नंदिनी रुंगटा, गाजियाबाद से पुलकित, हिमांशु खेतान, गोरखपुर से रमेश कुमार, अपूर्व अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोज कुमार जायसवाल आदि शामिल थे।

इसमें सर्वाधिक निवेश प्लास्टिक उद्योग में होने जा रहा है। ये उद्यमी प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान बनाएंगे। इनमें से अधिकांश को गीडा सेक्टर 26 व आसपास की जमीन आवंटित की गई है। इन फैक्टरी की स्थापना के बाद गीडा का स्वरूप कुछ कुछ नोएडा जैसा दिखने लगेगा। सेक्टर 26 में कई प्लांट स्थापित भी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने तत्वा प्लास्टिक का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


इसी इलाके में ज्ञान डेयरी का भी प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। अगले महीने इसका उद्घाटन होना है। इतनी बड़ी संख्या में उद्यमियों के निवेश करने से खुश मुख्यमंत्री ने मंच से इस बात पर जोर दिया कि अगर सारे निवेशक अपने निवेश को जमीन पर उतारते हैं तो यूपी में एक करोड़ लोगों को रोजगार मिल सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें