फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: केबिल चोरों को बचा रहे थे अभियंता, एमडी ने कराया केस

Mon, 28 Aug 2023 03:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

एसई ग्रामीण मंडल द्वितीय रमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक हाई्ड्रा चालक एक एलटी लाइन का खंभा उखाड़ते समय पकड़ा गया। बिना अनुमति के ये खंभा उखाड़ रहा था। कोई कागज नहीं मिला। इसकी सूचना मिलते ही एक्सईएन को मौके पर भेजा। उन्हें हाईड्रा चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम ग्रामीण खंड के अभियंताओं की लापरवाही सामने आई है। सिकरीगंज खंड के हरपुर इलाके में रविवार की देर शाम ग्रामीणों ने बिजली का पोल व तार चुराकर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ा को उसके साथ हाइड्रा भी लगा हुआ था।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने गाड़ी और उसपर लदे समानों को अपने कब्जे में लेकर हरपुर उपकेंद्र पहुंचे। सूचना मिलते ही अभियंता मौके पर आए। आरोप है कि इस दौरान सिकरीगंज खंड के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) संतोष कुमार ने ट्रैक्टर, हाइड्रा और चालक को छोड़ दिया। उनसे मालिक का नाम और नंबर लिखवा लिया।

इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूर्वांचल एमडी शंभू कुमार ने देर रात आनन-फानन चालक व उसके मालिक के खिलाफ एंटी थेफ्ट बिजली थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सोने के नकली सिक्के देकर सराफ को ठगने वाले चार गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Trending Videos

दरअसल, गोला थाना क्षेत्र के जब्ती गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक बिजली का पोल उखाड़कर तार रख रहा था। ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और स्थानीय लाइनमैन को सूचना दी। लाइनमैन ने अभियंताओं को सूचना दी।

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के साथ चालक व उपकरणों को हरपुर उपकेंद्र पर पहुंचा दिया। आरोप है कि यहां पोल और तार रखकर चालक को ट्रैक्टर और हाइड्रा समेत छोड़ दिया गया। वायरल वीडियो में ट्रैक्टर जाते दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें: ऑटो पकड़े जाने पर महिला ने थाने में किया हंगामा, पुलिस ने किया सीज

वायरल वीडियो में ट्रैक्टर पर पंजीकरण नंबर की जगह खतरा का बोर्ड लगा है। अधिकारियों ने एक्सईएन से ट्रैक्टर छोड़ने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर, चालक व मालिक का मोबाइल नंबर लेकर छोड़ दिया गया है। जबकि हकीकत यह है कि ट्रैक्टर पर पंजीकरण नंबर अंकित ही नहीं है।

अब अगर बिजली निगम की संपत्ति चोरी करके कोई निजी वाहन का रहा था तो पहले संबंधित पर चोरी का मुकदमा दर्ज करवाना जरूरी था, या संबंधित का नाम पता दर्ज करवाकर मौके से छोड़ना।

इसे भी पढ़ें: नदी-खुले में नहीं फेंके जाएंगे पशुओं के शव, शवदाह के लिए लगेगा इंसीनरेटर

जांच हो जाए तो खुल जाए कई बड़े मामले

खंड क्षेत्र के अलग अलग उपखंड क्षेत्रों में अवैध तरीके से खंभों और लाइन बनाएं जाने की सूचना है। लेकिन, इसी इलाके के उनवल में पिछले दिनों अवैध लाइन बिछाई जाने का एक मामला सामने आया था। सूत्रों ने बताया कि खंड क्षेत्र में अलग अलग ऐस ही काम होते हैं। इस अवैध लाइन शिफ्टिंग से निगम का ही एक लाइन मैन भी झुलस गया था। मामले की जांच दी गई। लेकिन, अभियंताओं ने सेटिंग से जांच को सेटल करवा दिया।

इसे भी पढ़ें: ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधे तक बनेगा बाईपास रोड, सीधे पहुंच जाएंगे राजघाट पुल

सिकरीगंज के बनकटा में अवैध ट्रांसफार्मर लगवा दिए, खुद निकले बेगुनाह
सिकरीगंज खंड के ही बनकटा गांव में एक उपभोक्ता के परिसर में गलत तरीके से ट्रांसफार्मर रखा मिला। ये चार्ज में था। सूत्रों ने बताया कि उपभोक्ता के साथ अभियंताओं की मिलीभगत से ये ट्रांसफार्मर परिसर में रखा गया था। जांच हुई। उपभोक्ता दोषी पाए गए। तत्कालीन अधिशासी अभियंता खुद को बचा ले गए। जबकि, सूत्र बताते हैं कि जूनियर स्तर के एक अभियंता ने इस काम के लिए मना किया था। इस मामले में भी खंड के तत्कालीन अधिशासी अभियंता बच गए।

इसे भी पढ़ें: जाम से जूझता है गोरखपुर: गोलघर की पार्किंग हैं खाली, सड़क पर खड़ी होती हैं गाड़ियां
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एमडी शंभू कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। बिजली निगम की संपत्ति अगर चोरी हो रही थी या उसे बिना स्वीकृति के लिए कोई हटा रहा था, तो पहले अधिशासी अभियंता या अन्य से स्वीकृति लेनी जरूरी थी। मामले की विभागीय जांच भी करवाई जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: सितंबर में जल-गृहकर नहीं जमा किया तो देना होगा चक्रवृद्धि ब्याज, बकाएदारों को भेजा जा रहा नोटिस

एसई ग्रामीण मंडल द्वितीय रमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक हाई्ड्रा चालक एक एलटी लाइन का खंभा उखाड़ते समय पकड़ा गया। बिना अनुमति के ये खंभा उखाड़ रहा था। कोई कागज नहीं मिला। इसकी सूचना मिलते ही एक्सईएन को मौके पर भेजा। उन्हें हाईड्रा चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें