फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन के ट्रांसमीटर को बंद करने का कारण हैरान करने वाला, कलाकारों ने इसे बताया 'साजिश'

Fri, 04 Dec 2020 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर दूरदर्शन का ट्रांसमीटर प्रसार भारती ने बिजली का बिल कम करने के चक्कर में बंद किया है। जबकि ट्रांसमीटर बंद होने के बाद भी उतना ही बिल अभी भी आ रहा है, जितना ट्रांसमीटर चलने पर आता था। ऐसे में स्थानीय कलाकारों ने इसे साजिश करार देते हुए फिर से दूरदर्शन के एक किलोवाट के ट्रांसमीटर को शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रसार भारती ने दूरदर्शन के एक किलोवाट के ट्रांसमीटर को बंद करने के लिए जो पत्र जारी किया है, उसमें यह बताया गया है कि ट्रांसमीटर चलने से बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। अगर ट्रांसमीटर बंद हो जाए तो बिजली का बिल कम हो जाएगा। ऐसे में ट्रांसमीटर बंद कर दिया जाए।

ट्रांसमीटर के बंद होने के बाद भी प्रतिमाह दूरदर्शन को ढाई लाख रुपये के आसपास बिल आ रहा है। जबकि इससे पूर्व जब ट्रांसमीटर चल रहा था, तो भी इसी के आसपास बिल आता था। इसकी जानकारी जब स्थानीय कलाकारों को हुई तो उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने आकाशवाणी का निरीक्षण किया

सेवा भारती सामाजिक आयाम के संपर्क प्रमुख योगेश पांडेय ने बताया कि आकाशवाणी की तरह दूरदर्शन को भी साजिशन बंद किया जा रहा है। वहीं दूरदर्शन के उप निदेशक बीआर पटेल ने कहा कि दूरदर्शन के एक किलोवाट ट्रांसमीटर को बंद करने का आदेश प्रसार भारती ने दिया है। स्थानीय स्तर पर इसमें दूरदर्शन की ओर से कुछ नहीं हो सकता। बिजली के बिल मामले की जानकारी मुझे नहीं है।

राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को आकाशवाणी गोरखपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने आकाशवाणी की प्रसारण क्षमता में वृद्धि के लिए सौ अथवा दो सौ किलोवाट के नए ट्रांसमीटर की स्थापना के लिए प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। केंद्र के निरीक्षण के दौरान सांसद ने आकाशवाणी के बंद होने संबंधी खबरों के संबंध में केंद्र के स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की।

इस पर उन्हें बताया गया कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण आकाशवाणी को बंद किया गया है। मशीन दिल्ली से मंगाई जा रही है। एक से दो दिनों में उसे चालू कर दिया जाएगा। इस दौरान केंद्राध्यक्ष व कार्यक्रम प्रमुख नीरजा माधव, अभियांत्रिकी प्रमुख राकेश कुमार शुक्ल, एसए खान, कार्यक्रम अधिशासी बजेंद्र नारायण, विनय कुमार, राजीव शर्मा, अजित राय, अष्टभुजा शुक्ला, आदित्य शुक्ला, सुधीर जायसवाल, मनीष तिवारी, मनोज कुमार, दीपांकर मिश्रा व सतीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें