फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बंदर के धक्के से छत से गिरकर बिजली मिस्त्री की मौत, स्कूल में हुई घटना

Sun, 24 Oct 2021 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बिजली मिस्त्री एक निजी स्कूल में दो मंजिला छत पर लाइट लगा रहा था। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहा पहुंचा और उसे धक्का मार दिया, जिससे वह नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के जीतपुर दरगहिया के पास एक निजी स्कूल के दो मंजिला भवन पर काम कर रहे बिजली मिस्त्री को बंदरों के झुंड ने धक्का दे दिया। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने देर शाम पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दरगहिया निवासी राकेश राजभर (32) बिजली मिस्त्री का काम करते थे। शनिवार को वह एक निजी स्कूल में दो मंजिला छत पर लाइट लगा रहे थे। स्कूल में टूर्नामेंट का आयोजन होना है। राकेश के साथ काम करने वालों के अनुसार इस दौरान छत पर अचानक बंदरों का झुंड आ गया।

बंदरों के धक्के से राकेश नीचे पक्के फर्श पर गिर गए। आननफानन उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पत्नी दूजा देवी पहुंच गईं थीं। उनका एक चार वर्षीय बेटा राजवीर है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें