मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे रवि के छोटे भाई सुनील पांडेय अपने परिवार की चार महिलाओं और दो बच्चियों संग घर आ रहे थे। कार चलाते हुए सुनील अलहदादपुर पहुंचे। तभी बैंक के पास किराना स्टोर के सामने खड़े दुधिए की साइकिल में टंगे कनस्तर में उनकी कार से टक्कर हो गई, जिससे कनस्तर में रखा दूध गिरकर सड़क पर फैल गया।
कार रोककर सुनील ने दुधिए से नुकसान की भरपाई करने को कहा। लेकिन वहां मौजूद 10-12 लोगों ने मारपीट और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसकी सूचना सुनील ने अपने दोस्त सत्यम श्रीवास्तव को दी। सत्यम जब पहुंचे तो एक आरोपी ने बोतल से उनके सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
इसे भी पढ़ें: 'लेक क्वीन' क्रूज में मिलेगा 5 स्टार होटल का मजा, जल्द ले पाएंगे इसका आनंद
मारपीट में सत्यम और सुनील का सिर फट गया। कार में बैठीं महिलाएं भी शीशा टूटने से चोटिल हो गईं। उनके चीखने चिल्लाने पर भी मनबढ़ों ने तरस नहीं खाया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कैंट पुलिस पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले ली। पुलिस ने ही घायल सुनील पांडेय और सत्यम को जिला अस्पताल पहुंचाया।
इस मामले में धर्मप्रकाश, सूर्यांश प्रजापति, नेहन प्रजापति समेत पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।